125 किलो चांदी और आठ तोला सोने से बने कालीस्थान मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुई मां काली

ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में चांदी से बने भव्य मंदिर में माता काली की प्रतिमा विधिवत स्थापना की गई। कई दिनों से चल रहा था गर्भ गृह के निर्माण का कार्य , जो अब पूर्ण हो चुका है। मीडिया से बात करते हुए काली स्थान मंदिर समिति के महासचिव देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पिछले लंबे समय से मां काली के गर्भ गृह का निर्माण कार्य चल हुआ था। इसके निर्माण पर 125 किलो चांदी का लगा है , जबकि कलश के निर्माण पर करीब 8 तोला सोना का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी भी कुछ निर्माण कार्य शेष बचा हुआ है जो की प्रगति पर है

Feb 23, 2026 - 12:08
 0  8
125 किलो चांदी और आठ तोला सोने से बने कालीस्थान मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुई मां काली
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  23-02-2026
ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में चांदी से बने भव्य मंदिर में माता काली की प्रतिमा विधिवत स्थापना की गई। कई दिनों से चल रहा था गर्भ गृह के निर्माण का कार्य , जो अब पूर्ण हो चुका है। मीडिया से बात करते हुए काली स्थान मंदिर समिति के महासचिव देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पिछले लंबे समय से मां काली के गर्भ गृह का निर्माण कार्य चल हुआ था। इसके निर्माण पर 125 किलो चांदी का लगा है , जबकि कलश के निर्माण पर करीब 8 तोला सोना का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी भी कुछ निर्माण कार्य शेष बचा हुआ है जो की प्रगति पर है। 
नए भवन में मूर्ति स्थापना को लेकर 18 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक शतचंडी का पाठ चला हुआ था जिसका आज हवन यज्ञ के साथ समापन हो गया। इस मौके मंदिर समिति के अलावा पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य पर करीब 4 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है जिसके लिए श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मंदिर समिति को प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर न केवल जिला सिरमौर , बल्कि विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
गौर हो कि  कि कालीस्थान मंदिर हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि हरियाणा और पंजाब के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्र और अन्य प्रमुख पर्वों पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। नए गर्भगृह के निर्माण से मंदिर की भव्यता और बढ़ गई है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर कालीस्थान मंदिर समिति के अध्यक्ष राजगुरु महंत किशोरी नाथ, उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, दुर्गेश चौधरी, अमर सिंह, राममोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow