13 अक्टूबर को राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन होगा जिला स्तरीय पीएम श्री स्कूलों का बाल मेला
समग्र शिक्षा जिला सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय पीएम श्री स्कूल बाल मेला का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 को राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन में किया जा रहा है ।मेले के मुख्य अतिथि के रूप में राजीव ठाकुर डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन ( एलिमेंट्री )जिला सिरमौर उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय बाल मेला समन्वयक संतराम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में जिले के 15 पीएम श्री स्कूल के लगभग 200 विद्यार्थी भाग लेंगे
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 11-10-2026
What's Your Reaction?


