एमबीबीएस में चंबा मेडिकल कालेज के छात्रों का डंका , प्रदेश भर में हासिल किया प्रथम स्थान : डॉ पंकज गुप्ता

गत दो वर्षों में पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह जानकारी चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने दी है। डॉ गुप्ता ने बताया कि लगातार गत दो वर्षों से कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय मंडी , हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित प्रथम प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षाओं में विशिष्ट अंक (Distinction Marks) प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल कर इस चिकित्सा महाविद्यालय का नाम ऊंचा किया है

Nov 14, 2025 - 19:13
Nov 14, 2025 - 19:57
 0  38
एमबीबीएस में चंबा मेडिकल कालेज के छात्रों का डंका , प्रदेश भर में हासिल किया प्रथम स्थान : डॉ पंकज गुप्ता
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  14-11-2025
गत दो वर्षों में पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह जानकारी चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने दी है। डॉ गुप्ता ने बताया कि लगातार गत दो वर्षों से कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय मंडी , हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित प्रथम प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षाओं में विशिष्ट अंक (Distinction Marks) प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल कर इस चिकित्सा महाविद्यालय का नाम ऊंचा किया है। 
उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में अदिति जंवाल पुत्री बी. एस. जंवाल निवासी पालमपुर  ने 717 में से 900 अंक (80%) प्राप्त कर विशिष्ट श्रेणी में विश्वविद्यालय टॉपर होने का गौरव प्राप्त कर चिकित्सा महाविद्यालय चंबा का नाम ऊंचा किया है। इस उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए , वर्ष 2025 में सुप्रीत कौर पुत्री प्रितपाल सिंह शाह निवासी पांवटा साहिब ने 900 में से 684 अंक (76%) प्राप्त कर विशिष्ट श्रेणी में प्रथम प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षा की विश्वविद्यालय टॉपर बनीं। 
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने कहा कि इन उपलब्धियों का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow