चूड़धार में मिले  पंचकूला के अभागे अक्षय का संगड़ाह में नही हो सका पोस्टमार्टम , डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज नाहन किया रेफर 

सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर मिले पंचकूला के अभागे अक्षय के शव का आज 15वें दिन संगड़ाह अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो सका। खंड स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ अतुल भारद्वाज के अनुसार शव 2 सप्ताह पुराना होने के चलते इसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। इससे पहले कल पूरी रात पंचकूला के इस युवक के परिजनों ने संगड़ाह में मौजूद शव गृह के बाहर खुले आसमान के नीचे आग अथवा अलाव जलाकर काटी

Mar 12, 2025 - 19:45
Mar 12, 2025 - 20:41
 0  64
चूड़धार में मिले  पंचकूला के अभागे अक्षय का संगड़ाह में नही हो सका पोस्टमार्टम , डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज नाहन किया रेफर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  12-03-2025

सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर मिले पंचकूला के अभागे अक्षय के शव का आज 15वें दिन संगड़ाह अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो सका। खंड स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ अतुल भारद्वाज के अनुसार शव 2 सप्ताह पुराना होने के चलते इसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। इससे पहले कल पूरी रात पंचकूला के इस युवक के परिजनों ने संगड़ाह में मौजूद शव गृह के बाहर खुले आसमान के नीचे आग अथवा अलाव जलाकर काटी। 
शिवरात्रि के दिन लापता हुए 28 वर्षीय अक्षय साहनी का शव सोमवार को नौहराधार क्षेत्र के हरीश , हंसराज व तपेंद्र ने ढूंढ निकाला था और कल रात नौहराधार होकर इसे संगड़ाह लाया गया। दो बार माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकी सोलन की पर्वतारोही बलजीत कौर के साथ हरीश , हंस राज व तपेंद्र 3 दिन पहले चूड़धार गए थे। 
इससे पहले  सिरमौर अथवा संगड़ाह प्रशासन द्वारा पुलिस, एसडीआरएफ तथा राजगढ़ उपमंडल के कथित माउंटेनियरिंग विशेषज्ञों के माध्यम से युवक की तलाश की थी। रास्ते में ज्यादा बर्फ का हवाला देते हुए गत सप्ताह सरकारी रेस्क्यू ऑपरेशन स्थगित कर दिया था। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow