HPU में फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर ABVP का संजौली में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की संजौली इकाई ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में करीब 40 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विश्वविद्यालय प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Aug 5, 2026 - 17:29
 0  49
HPU में फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर ABVP का संजौली में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

यंगवार्ता न्यूज - शिमला, 5 अगस्त : 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की संजौली इकाई ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में करीब 40 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विश्वविद्यालय प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने के दौरान परिषद ने दो प्रमुख मांगें उठाईं। पहली, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा की गई 25 से 30 प्रतिशत फीस वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, और दूसरी, छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल किए जाएं।

संजौली इकाई के अध्यक्ष रितिक शर्मा ने कहा कि फीस में भारी बढ़ोतरी से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय फीस तो बढ़ा रहा है, लेकिन छात्रों को उसके अनुरूप मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीब छात्रों से शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है और विद्यार्थियों को उनके अधिकारों से दूर रखा जा रहा है।

धरने के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर की विभिन्न समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने शौचालयों में पानी की कमी, बीबीए ब्लॉक की जर्जर हालत, खिड़कियों और छतों की खराब स्थिति सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर चिंता जताई।

रितिक शर्मा ने कहा कि पूर्व और वर्तमान दोनों सरकारें छात्रों के हितों की अनदेखी कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परिषद की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। इसके तहत धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल और आवश्यकता पड़ने पर बड़े स्तर का आंदोलन भी किया जाएगा।

ABVP ने कहा कि वह छात्रों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उनके मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />