धमाके के साथ फटा HRTC बस का टायर, यात्रियों में मची चीख-पुकार

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर एक बार फिर डरावना साबित हुआ। रविवार सुबह दौलतपुर चौक से सवारियों को लेकर जा रही एक एचआरटीसी बस का बीच बाजार में अचानक टायर फट गया। जोरदार धमाके के साथ हुए इस हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

Aug 9, 2026 - 17:18
 0  52
धमाके के साथ फटा HRTC बस का टायर, यात्रियों में मची चीख-पुकार
यंगवार्ता न्यूज : ऊना 9 अगस्त : 

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर एक बार फिर डरावना साबित हुआ। रविवार सुबह दौलतपुर चौक से सवारियों को लेकर जा रही एक एचआरटीसी बस का बीच बाजार में अचानक टायर फट गया। जोरदार धमाके के साथ हुए इस हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि बस चालक ने अपनी सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए बस को तुरंत नियंत्रित कर लिया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7 बजे यह एचआरटीसी बस दौलतपुर बस अड्डे से तलवाड़ा के लिए रवाना हुई थी। बस को तलवाड़ा होते हुए देहरा के लिए जाना था। बस अड्डे से महज 200 मीटर आगे मुख्य बाजार में ही अचानक बस का एक टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे दहशत में आ गए। हालांकि चालक ने समय रहते ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />