यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 22-04-2026
कड़ी मेहनत, सही मार्गदर्शन और मजबूत इरादों के दम पर सफलता की नई इबारत लिखते हुए कैरियर अकैडमी के छात्रों ने JEE Mains 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि में सबसे आगे रहे आदित्य जायसवाल, जिन्होंने 99.10 पर्सेंटाइल (1963 ऑल इंडिया रैंक) हासिल कर एक बड़ी सफलता अपने नाम की। कैरियर एकेडमी के कुल 8 विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए JEE Advanced के लिए क्वालीफाई किया है।
आदिश नारू ने 92.50 पर्सेंटाइल और आदित्य अंगिरस ने 92.11 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। अन्य छात्रों ने भी प्रभावशाली अंक प्राप्त कर यह साबित किया कि निरंतर अभ्यास और सही दिशा में प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। देशभर में आयोजित इस परीक्षा में इस वर्ष 15,38,468 विद्यार्थियों ने भाग लिया , जिनमें से 2,50,182 छात्र JEE Advanced के लिए चयनित हुए हैं। यह परीक्षा आगामी 17 मई को आयोजित की जाएगी , जिसमें सफल छात्र देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
कैरियर अकैडमी का यह शानदार परिणाम किसी एक दिन की उपलब्धि नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासित अध्ययन का नतीजा है। पिछले वर्षों में भी कॅरियर एकेडमी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बीते वर्ष प्रणव तोमर (AIR 1796) का चयन IIT रुड़की में हुआ था, जबकि अभ्युदय बंसल ने हिमाचल प्रदेश में NEET परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया था।
काजल शर्मा ने 79वीं रैंक प्राप्त कर IGMC शिमला में प्रवेश पाया था। इस अवसर पर कैरियर अकैडमी के चेयरमैन एस. एस. राठी, समन्वयक मधुलिका राठी, मनोज राठी और प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन