अंधड़ से गिरा विशालकाय आम का पेड़ , स्टाफ नर्स की मौत , दो लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल के तहत पंचायत परगोड़ के गांव गुब्बर में अंधड़ ने कहर बरपाया है। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे आए अंधड़ से एक आम का पेड़ जड़ से ही उखड़ गया। आम के पेड़ की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से मोनिका राणा (38) पत्नी अरविंद कुमार निवासी लपियाणा ने टांडा मेडिकल काॅलेज में दम तोड़ दिया.....

May 30, 2024 - 19:51
 0  100
अंधड़ से गिरा विशालकाय आम का पेड़ , स्टाफ नर्स की मौत , दो लोग घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  30-05-2024

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल के तहत पंचायत परगोड़ के गांव गुब्बर में अंधड़ ने कहर बरपाया है। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे आए अंधड़ से एक आम का पेड़ जड़ से ही उखड़ गया। आम के पेड़ की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से मोनिका राणा (38) पत्नी अरविंद कुमार निवासी लपियाणा ने टांडा मेडिकल काॅलेज में दम तोड़ दिया। मृतक लपियाणा अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थी। 
वहीं मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से उनको निकाला व अस्पताल भेजा। पंचायत प्रधान हेमराज ने बताया कि गुब्बर अस्पताल के समीप ही एक भंडारे का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें काफी संख्या में मौजूद लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे हुए थे। अचानक तेज तूफान आया और एक पुराना विशाल आम का पेड़ उखड़कर जमीन पर गिर गया। इसकी चपेट में तीन लोग आ गए , जिसमें एक महिला ने टांडा में दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे 14 साल की बेटी और 11 साल बेट छोड गई है। वहीं हादसे के दौरान घायल हुए चेतन का उपचार शाहपुर अस्पताल और राजकुमार का फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। 
हादसे के दौरान स्थानीय लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ की टहनियां काटीं और घायल लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया , पंचायत प्रधान परगोड़ हेमराज , पंचायत प्रधान लपियाणा कीकर सिंह , चंगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजन सिंह , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव अशोक भारती ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow