इंजन फेल होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग, बाल-बाल बचे 161 यात्री

विशाखापत्तनम् से शनिवार को दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक इंजन खराब होने के कारण दिल्ली में पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर उसकी लैंडिंग कराई

Mar 28, 2026 - 13:38
 0  20
इंजन फेल होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग, बाल-बाल बचे 161 यात्री

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    28-03-2026 

विशाखापत्तनम् से शनिवार को दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक इंजन खराब होने के कारण दिल्ली में पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर उसकी लैंडिंग कराई गई। सूत्रों के अनुसार, यह बोइंग बी737-800 विमान  था। इसमें 161 यात्री सवार थे। 

विमान की सुबह 10.54 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। इस दौरान फायर फाइटिंग की टीम, मेडिकल टीम और सुरक्षाकर्मियों की टीम पूरी तरह तैयार थी। यात्रियों को सुरक्षित उतारकर विमान की जांच की जा रही है।

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि 28 मार्च को उड़ान संख्या 6ई 579 विशाखापत्तनम् से दिल्ली आ रही थी। दिल्ली में उतरने से कुछ समय पहले “तकनीकी खामी” का पता चला। प्रवक्ता ने बताया कि सावधानी बरतते हुए पायलट ने प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow