उप मुख्यमंत्री ने नगनोली में 4.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौ अभयारण्य का किया शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री मुकेश  अग्निहोत्री ने आज मंगलवार को नगनोली में 4.46  करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौ अभयारण्य का शिलान्यास किया। यह गौ अभयारण्य 397 कनाल भूमि पर बनाया जाएगा

May 27, 2025 - 19:48
 0  44
उप मुख्यमंत्री ने नगनोली में 4.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौ अभयारण्य का किया शिलान्यास
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   27-05-2025

उप मुख्यमंत्री मुकेश  अग्निहोत्री ने आज मंगलवार को नगनोली में 4.46  करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौ अभयारण्य का शिलान्यास किया। यह गौ अभयारण्य 397 कनाल भूमि पर बनाया जाएगा। इसके पूर्ण निर्माण के बाद इसमें 500 गौवंश के रहने की व्यवस्था होगी जिसमें 6  शेड बनाए जाएंगे, जिनमें से 5 शेड गौवंश के लिए तथा एक शेड चारे के लिए होगा। 

इसके साथ ही  इसमें फार्मासिस्ट रेजिडेंस के निर्माण के साथ अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे अभयारण्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उप मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को धरातल पर उतारने के लिए जन सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। 

उन्होंने जानकारी दी कि बालीवाल, नगनोली, पूबोवाल और हरोली के लिए 7-7 करोड़ रुपये की लागत से कुल 28 करोड़ रुपये की पेयजल योजनाएं तैयार की गई हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पंचायत का विकास उसके प्रधान की प्रतिबद्धता पर निर्भर करता है। नगनोली ग्राम पंचायत में 15.37 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।

इसके साथ ही खड्ड कॉलेज में एक आधुनिक इनडोर स्टेडियम भी बनाया जा रहा है, जिसमें 68 लाख रुपये की लागत से लाइटें लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाली लाइट्स की व्यवस्था की जा रही है, जिससे खिलाड़ी शाम या रात के समय भी बिना किसी परेशानी के अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें। 

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, श्विनोद कुमार बिट्टू, प्रमोद कुमार, सुभद्रा चौधरी, ऊना जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम, उप प्रधान नंदलाल, पूर्व प्रधान पूनम दत्ता, एससी सेल के अध्यक्ष जसपाल जस्सा स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow