ऊना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत जबकि दो गंभीर रूप से घायल

हिमाचल प्रदेश के ऊना में बुधवार देर रात टाहलीवाल-संतोषगढ़ सड़क पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल

Nov 20, 2025 - 15:43
 0  41
ऊना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत जबकि दो गंभीर रूप से घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -ऊना    20-11-2025

हिमाचल प्रदेश के ऊना में बुधवार देर रात टाहलीवाल-संतोषगढ़ सड़क पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। 

जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर सड़क की ओर मुड़ रहे एक ट्राले को टाहलीवाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दाैरान कार में कुल पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है। 

मृतक महिला लुधियाना निवासी बताई जा रही है, जबकि हादसे में दम तोड़ने वाले दोनों युवक गांव पूना के रहने वाले थे। बाकी दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक को हालत नाजुक होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow