ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए विख्यात कांगड़ा अब पर्यटन के मानचित्र पर लिख रहा एक नई इबारत  

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए विख्यात कांगड़ा जिला अब पर्यटन के मानचित्र पर एक नई इबारत लिख रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा वार्षिक स्तर पर घोषित कांगड़ा कार्निवल स्थानीय निवासियों के लिए किसी न्यू ईयर गिफ्ट से कम नहीं रहा

Jan 1, 2026 - 16:09
 0  11
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए विख्यात कांगड़ा अब पर्यटन के मानचित्र पर लिख रहा एक नई इबारत  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -धर्मशाला    01-01-2026

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए विख्यात कांगड़ा जिला अब पर्यटन के मानचित्र पर एक नई इबारत लिख रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा वार्षिक स्तर पर घोषित कांगड़ा कार्निवल स्थानीय निवासियों के लिए किसी न्यू ईयर गिफ्ट से कम नहीं रहा। 

24 से 31 दिसंबर तक चले इस आठ दिवसीय महोत्सव ने न केवल पर्यटन को पंख दिए हैं, बल्कि स्थानीय कलाकारों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक ऐतिहासिक मंच भी प्रदान किया है। 

कार्निवल के दौरान कांगड़ा की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां एक ओर स्थानीय कलाकारों ने प्रदेश की पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया। 

वहीं बॉलीवुड के बड़े सितारों की मौजूदगी ने इस उत्सव को और भी खास बना दिया। खेल प्रतियोगिताओं और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आठ दिनों तक शहर को उत्सव के माहौल में सराबोर रखा।

नगर निगम धर्मशाला द्वारा आयोजित मैराथन कार्निवल का मुख्य आकर्षण रही। इस पर नगर निगम धर्मशाला के कमिश्नर जफर इकबाल ने कहा कि इस मैराथन ने युवाओं को न केवल शारीरिक गतिविधियों के लिए मंच दिया, बल्कि यह खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow