जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य की ओर से आज यहां बताया गया कि आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई थी और अब नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जेएनवीएसटी- 2027 में ऑनलाइन पंजीकरण करने की अन्तिम तिथि 07 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दी गई है।
यंगवार्ता न्यूज - मंडी, 03 अगस्त :

उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in or https://cbseitms.rcil.gov.in/
उन्होंने बताया कि परीक्षा से सम्बन्धित ऑनलाइन पंजीकरण की अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं. 9805319303, 01905-282046 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
What's Your Reaction?