ऑनलाइन नशा तस्करी का शिमला पुलिस ने किया भंडाफोड़,11 सदस्य लिए हिरासत में 

प्रदेश में बढ़ते नशे पर अंकुश लगाने के लिए जहां प्रदेश सरकार ने अभियान छेड़ रखा है वहीं शिमला पुलिस भी ने भी नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ रखा है।इस कड़ी के तहत शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी

Jan 27, 2025 - 19:27
 0  39
ऑनलाइन नशा तस्करी का शिमला पुलिस ने किया भंडाफोड़,11 सदस्य लिए हिरासत में 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     27-01-2025

प्रदेश में बढ़ते नशे पर अंकुश लगाने के लिए जहां प्रदेश सरकार ने अभियान छेड़ रखा है वहीं शिमला पुलिस भी ने भी नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ रखा है।इस कड़ी के तहत शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।शिमला पुलिस जहां आये दिन चिट्टा तस्करों पर शिकंजा कसती जा रही है। वही पुलिस ने ऑनलाइन नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 

पुलिस ने गिरोह के सरगना संदीप शाह समेत 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।यह मास्टरमाइंड संदीप शाह ऑनलाईन माध्यम से नशा तस्करी को अंजाम दे रहा था।इस  मुख्य संदीप शाह को पुलिस ने कोलकत्ता से गिरफ्तार किया है वहीं जो अन्य 10 लोग है वह जिला शिमला से सम्बंध रखते हैं। 

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि संदीप पहले भी नशा तस्करी के मामलों में पकड़ा जाता रहा है। यह गिरोह चिट्टे का ऑर्डर ऑनलाइन लेता था और अलग-अलग जगह पर हेरोइन-चिट्टा सप्लाई करता था। इसकी पेमेंट यूपीआई, स्कैनर व अन्य आनलाइन माध्यम से प्राप्त करते थे। 

इस नेटवर्क में करीब 200 लोग संलिप्त हैं। शिमला पुलिस पिछले छह माह से इस गिरोह का भंडाफोड़ करने में लगी थी। अब इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है।   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow