सोलन में कांग्रेस का अनोखा विरोध, भैंस के आगे बीन बजाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सोलन का व्यस्त मालरोड उस समय राजनीतिक नारों से गूंज उठा, जब कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। लेकिन इस प्रदर्शन में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला दृश्य रहा भैंस के आगे बीन बजाने का। सोलन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने भैंस के आगे बीन बजाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक तरीके से अपना विरोध जताया। यह दृश्य देखकर मालरोड से गुजर रहे लोगों की नजर भी प्रदर्शन की ओर टिक गई।

Sep 24, 2026 - 14:27
 0  62
सोलन में कांग्रेस का अनोखा विरोध, भैंस के आगे बीन बजाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

 

यंगवार्ता न्यूज - सोलन 24 सितंबर : 
सोलन का व्यस्त मालरोड उस समय राजनीतिक नारों से गूंज उठा, जब कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। लेकिन इस प्रदर्शन में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला दृश्य रहा भैंस के आगे बीन बजाने का। सोलन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने भैंस के आगे बीन बजाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक तरीके से अपना विरोध जताया। यह दृश्य देखकर मालरोड से गुजर रहे लोगों की नजर भी प्रदर्शन की ओर टिक गई।
 
कांग्रेस की रोष रैली पुराने विश्राम गृह से शुरू हुई और मुरारी मार्किट तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों तथा आपत्तियों को लेकर विरोध दर्ज करवाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर पार्टी लगातार जनता के बीच अपनी आवाज उठा रही है। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाए और अपना विरोध दर्ज करवाया।
 
सोलन में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी विधित चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल रैली में शामिल हुए। रजनी पाटिल के सोलन पहुंचने पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत भी किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली में हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />