खुशखबरी : प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 1 अक्तूबर को मिलेगा सितंबर माह का वेतन

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए खुशखबर है। सरकारी कर्मचारियों को सितंबर का वेतन 1 अक्तूबर और पेंशन का भुगतान 9 अक्तूबर को किया जाएगा

Sep 29, 2024 - 16:33
 0  38
खुशखबरी : प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 1 अक्तूबर को मिलेगा सितंबर माह का वेतन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-09-2024

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए खुशखबर है। सरकारी कर्मचारियों को सितंबर का वेतन 1 अक्तूबर और पेंशन का भुगतान 9 अक्तूबर को किया जाएगा।  प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि वित्त विभाग की ओर से सरकारी कोषागार में होने वाले नकदी के प्रवाह की समीक्षा करने के बाद निर्णय लिया गया है।

पिछले महीने हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन 5 सितंबर और पेंशनरों को पेंशन का भुगतान 10 सितंबर को किया गया था। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से वित्तीय संसाधनों का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करने की दिशा में यह कदम उठाया गया था।

इस दिशा में राज्य सरकार को होने वाली प्राप्तियों और व्यय असंतुलन को कम करके यह प्रयास किया जा रहा है कि ऋण राशि सही समय पर ली जाए, जिससे ऋण पर दिए जाने वाले ब्याज पर कम से कम खर्च हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow