गडकरी ने दी है एक लाख करोड़ रुपये के सड़कों की गारंटी : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हिमाचल में विकास की रफ़्तार नहीं रुकने वाली हैं। आने वाले समय में हिमाचल में सड़कों , फोर लेन, सुरंगों और पुलों का जाल बिछने वाला है। यह नरेन्द्र मोदी की गारंटी हैं, जिसे हम लोगों के बीच हमारे हाईवे मैन नितिन गडकरी ने स्वयं दी है , आने वाले समय में हिमाचल में एक लाख करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं चल रही होंगी

May 29, 2024 - 21:26
 0  20
गडकरी ने दी है एक लाख करोड़ रुपये के सड़कों की गारंटी : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  29-05-2024
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हिमाचल में विकास की रफ़्तार नहीं रुकने वाली हैं। आने वाले समय में हिमाचल में सड़कों , फोर लेन, सुरंगों और पुलों का जाल बिछने वाला है। यह नरेन्द्र मोदी की गारंटी हैं, जिसे हम लोगों के बीच हमारे हाईवे मैन नितिन गडकरी ने स्वयं दी है , आने वाले समय में हिमाचल में एक लाख करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं चल रही होंगी। उन्होंने कहा कि आज चंडीगढ़ से मंडी और शिमला पहुँचने में तीन घंटे से कम समय लगता है। 
चंडीगढ़ से मनाली पहुंचने में 5 घंटे का समय लग रहा है। यह हमारे प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री के कठिन परिश्रम से संभव हो पाया है। आपदा के समय फोर लेन को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। नितिन गडकरी स्वयं हिमाचल आए और उन्होंने हवाई मार्ग से लेकर सड़क मार्ग से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सभी सड़कों को जल्दी से जल्दी सही करने के निर्देश दिये। रिकॉर्ड समय में सड़कें सही हुईं। हिमाचल के हाईवे से लगती सड़कों को एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी लिंक रोड और पुलों को भी सही करवाने की जिम्मेदारी भी नितिन गडकरी ने ली। जिसकी वजह से आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को बहुत राहत मिली।

जयराम ठाकुर ने कहा कि नितिन गडकरी ने आपदा के समय हिमाचल प्रदेश को चार सौ करोड़ रुपये का सीआरएफ़ फण्ड भी दिया। जिससे हिमाचल सरकार के अन्तर्गत आने वाली सड़कों की मरम्मत की जा सके। हाल ही में कीरतपुर-मनाली, शिमला-मटौर फोरलेन पर काम चला हुआ है। अटल टनल के साथ साथ हिमाचल में कई किलोमीटर लंबी टनल्स का जाल बिछ रहा है। आने वाले समय में यह काम और तेज गति से होने वाला है। इसके लिए नरेंद्र मोदी को चार सौ से ज़्यादा सीटों से प्रधानमंत्री बनाना है। जिसमें हिमाचल की सभी चारों सीटों का सहयोग होना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow