माजरा में 6.35 ग्राम चिट्टा बरामद, 34 वर्षीय युवक गिरफ्तार
सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए माजरा क्षेत्र में 6.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को SIU नाहन की टीम ने पीपलीवाला चौक (माजरा) के पास कार्रवाई के दौरान सौरव सैनी उर्फ निशु सैनी (34), पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी गांव क्यारदा, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 6.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
मामले में पुलिस थाना माजरा में आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?