हत्या के प्रयास में दर्ज मामले में पुलिस स्टेशन माजरा में पेश हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल , पुलिस ने दर्ज किये बयान 

प्रदेश हाई कोर्ट के आदेशों के बाद हत्या के प्रयास में दर्ज मामले में भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल शुक्रवार को माजरा पुलिस स्टेशन में पेश हुए। माजरा प्रकरण में हाई कोर्ट ने डॉ राजीव बिन्दल व पूर्व मंत्री पांवटा के विधायक सुख राम चौधरी की अंतरिम जमानत जमानत अवधि 8 जुलाई तक बढ़ा दी थी

Jun 27, 2025 - 19:45
Jun 27, 2025 - 20:03
 0  144
हत्या के प्रयास में दर्ज मामले में पुलिस स्टेशन माजरा में पेश हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल , पुलिस ने दर्ज किये बयान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  27-06-2025

प्रदेश हाई कोर्ट के आदेशों के बाद हत्या के प्रयास में दर्ज मामले में भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल शुक्रवार को माजरा पुलिस स्टेशन में पेश हुए। माजरा प्रकरण में हाई कोर्ट ने डॉ राजीव बिन्दल व पूर्व मंत्री पांवटा के विधायक सुख राम चौधरी की अंतरिम जमानत जमानत अवधि 8 जुलाई तक बढ़ा दी थी। 
डीएसपी पांवटा मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार शुक्रवार 27 जून को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल माजरा पुलिस स्टेशन में पेश हुए है। डीएसपी ने बताया की माजरा प्रकरण डॉ राजीव बिंदल से पूछताछ की गई है। डीएसपी ने बताया कि इसी मामले में पांवटा के विधायक चौधरी सुखराम चौधरी को शनिवार को मामले में पूछताछ के माजरा स्टेशन बुलाया है। 
गौर तलब है कि पांवटा साहिब के माजरा क्षेत्र में एक लकड़ी के लापता होने के बाद दो समुदायों के बीच तनाव उपजा था। उग्र आंदोलन के बाद पुलिस ने इन नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 13 मई को एफआईआर दर्ज की थी। उपरोक्त के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 299, 132, 191(2), 191(3),190, 51(2),115(2), 121(1) तथा 109 के तहत माजरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर रखा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow