पीरनिगाह में बाइक रेहड़ी पलटी, दादी और पोते की माैत, परिवार के छह सदस्य घायल

ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के समीप शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। एक तीन पहिया मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे और उसकी दादी की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान अखिल(3) और उसकी दादी जिलो कुमारी(65) पत्नी लाभिया निवासी भलथ, जिला कपूरथला पंजाब के रूप में हुई है

Oct 10, 2026 - 13:15
 0  50
पीरनिगाह में बाइक रेहड़ी पलटी, दादी और पोते की माैत, परिवार के छह सदस्य घायल
यंगवार्ता न्यूज - ऊना 10 अक्टूबर : 

ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के समीप शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। एक तीन पहिया मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे और उसकी दादी की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान अखिल(3) और उसकी दादी जिलो कुमारी(65) पत्नी लाभिया निवासी भलथ, जिला कपूरथला पंजाब के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला और बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घायलों में एक महिला के सिर में फ्रेक्चर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कपूरथला जिले के भलथ का एक परिवार शनिवार सुबह पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने आया था। दर्शन करने के बाद परिवार के सदस्य बाइक रेहड़ी पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। मंदिर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।  घायलों की पहचान लाड़ी(32), उसकी पत्नी हीना(30) सहित उनके बच्चों में अभय(10),लक्ष्य(9), आरव(3) और अरुण(2) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />