जनता के रोष से साफ संकेत , आज चुनाव हुए तो कांग्रेस का नामोनिशान नहीं बचेगा : सुरेश कश्यप

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि कांगड़ा में हुई ऐतिहासिक भाजपा रैली को देखकर कांग्रेस सरकार पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस के नेता इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता कांगड़ा में रैली में पहुंचे वहां से उन्होंने कहा कि सरकार ने हर संभव प्रयास किया कि लोगों को रैली स्थल तक पहुंचने से रोका जाए

Dec 5, 2025 - 18:59
 0  15
जनता के रोष से साफ संकेत , आज चुनाव हुए तो कांग्रेस का नामोनिशान नहीं बचेगा : सुरेश कश्यप
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  05-12-2025
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि कांगड़ा में हुई ऐतिहासिक भाजपा रैली को देखकर कांग्रेस सरकार पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस के नेता इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता कांगड़ा में रैली में पहुंचे वहां से उन्होंने कहा कि सरकार ने हर संभव प्रयास किया कि लोगों को रैली स्थल तक पहुंचने से रोका जाए , लेकिन इसके बावजूद जनता का सैलाब कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों एवं सभा स्थल पर उमड़ पड़ा। सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध भारी रोष देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि यदि आज चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस पार्टी ढूंढे से भी नहीं मिलेगी। 
उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन छेड़ेगी और इस जनविरोधी सरकार को दोबारा सत्ता में लौटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सनातन विरोधी , जन विरोधी और विकास विरोधी है। जब से कांग्रेस सत्ता में आई है , तब से हिमाचल प्रदेश में विकास कार्यों पर पूर्ण रूप से ग्रहण लग गया है। विकास योजनाएं ठप हैं , जनता हताश है और सरकार केवल झूठे वादों और खोखले दावों में लगी हुई है। सांसद सुरेश कश्यप ने भूमिहीनों और गरीबों के मुद्दे पर भी कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की नीति का उद्देश्य दशकों से सरकारी भूमि पर रह रहे गरीब लोगों को उनका कानूनी हक और कब्जा दिलाना था। 
लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार इस मामले में अदालत में कमजोर ढंग से पक्ष रखने में पूरी तरह विफल रही। इसी कारण आज 1.24 लाख से अधिक परिवारों पर बेघर होने का संकट मंडरा रहा है। कश्यप ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार ने गरीब और मेहनतकश परिवारों के घर बचाने के लिए कोई ठोस प्रयास करेगी या उन्हें यूं ही सड़कों पर छोड़ दिया जाएगा। सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा गरीब , किसान , मजदूर और युवा वर्ग की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी और कांग्रेस सरकार की जनविरोधी सच्चाई को हर घर तक पहुंचाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow