जब देश शोक में डूबा था तो मेवा उत्सव जाहू में नाच रहे थे कांग्रेस के बड़े नेता : कमलेश कुमारी

भाजपा की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि पहलगांव आतंकवादी हमले के कारण देश के सैलानियों की निर्मम हत्या पर सारे देश के लोगों की आंखों में जहाँ आंसू थे , नींद , चेन , भूख , प्यास सर्व खो गए , सारा देश मातम के गहरे समुद्र में डूब गया वहीं, जिला हमीरपुर के विधान सभा क्षेत्र भोरंज में हिमावल प्रदेश के कांग्रेस के नेताओं में बड़ी संवेदनहीनता नजर आई

May 1, 2025 - 18:31
 0  50
जब देश शोक में डूबा था तो मेवा उत्सव जाहू में नाच रहे थे कांग्रेस के बड़े नेता : कमलेश कुमारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  01-05-2025
भाजपा की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि पहलगांव आतंकवादी हमले के कारण देश के सैलानियों की निर्मम हत्या पर सारे देश के लोगों की आंखों में जहाँ आंसू थे , नींद , चेन , भूख , प्यास सर्व खो गए , सारा देश मातम के गहरे समुद्र में डूब गया वहीं, जिला हमीरपुर के विधान सभा क्षेत्र भोरंज में हिमावल प्रदेश के कांग्रेस के नेताओं में बड़ी संवेदनहीनता नजर आई। 
इस उत्सव को टाला भी जा सकता था और आगे भी बढ़ाया जा सकता था। परन्तु ऐसा नहीं हुआ। हुआ वही जिससे पूरा क्षेत्र शर्मसार हो गया। लगातार 3-4 दिन तक चले इस मेवा उत्सव में क्षेत्र विधायक , मुख्यमंत्री के वरिष्ठ सहयोगी और अन्य कांग्रेस के नेता लगातार जमे रहे। इतना ही नहीं एक तरफ शहीद हुए पर्यटकों का अंतिम संस्कार हो रहा था। दूसरी तरफ जाहू में कांग्रेस के नेता गोटा गा रहे थे , नाच गान से झूमते हुए खुशियां मना रहे थे। 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कहते है कि उनकी पार्टी देश के साथ है , लेकिन उनके अपने ही जिले में उनके नेता इस बात को क्यों नहीं समझ पाए। भाजपा राष्ट्रीय परिषद की सदस्य व पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हे देश की चिंता होती तो भोरंज एवं हमीरपुर कांग्रेस के नेता शहीद हुए परिवारों के साथ खड़े दिखाई देते उत्सवों में नृत्य करते दिखाई नहीं देते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow