नाहन अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा के विरोध में 15 नवंबर को भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन : डॉ. बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की लगातार बिगड़ती स्थिति बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नाहन अस्पताल का रेडियोलॉजी विभाग बंद पड़ा है और अस्पताल की छतें टपक रही हैं, जिसके कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 14 नवंबर :
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की लगातार बिगड़ती स्थिति बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नाहन अस्पताल का रेडियोलॉजी विभाग बंद पड़ा है और अस्पताल की छतें टपक रही हैं, जिसके कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का आलम यह है कि मरीजों को लगातार नाहन से बाहर रेफर किया जा रहा है। आखिर नाहन की जनता को अपने ही शहर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं? अस्पताल की इस स्थिति से लोगों में भारी आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि इसी जनआक्रोश को आवाज देने के लिए भारतीय जनता पार्टी 15 नवंबर को प्रातः 10 बजे शहीद स्मारक स्थल, नाहन से विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।
डॉ. बिंदल ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अस्पताल की बिगड़ती स्थिति को सुधारने के लिए सरकार, प्रशासन और स्थानीय कांग्रेस नेताओं को आगाह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाहन की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए और अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को सुधारना सरकार की जिम्मेदारी है।
What's Your Reaction?
