तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं प्रदेश सरकार , आम लोगों पर दर्ज किये जा रहे है संगीन मुकदमे : डा. बिंदल 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में तानाशाही रवैया अपना कर आए दिन संगीन मुकदमे आम लोगों के खिलाफ दर्ज किये जा रहे हैं। डॉ राजीव बिंदल पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री पूरा मंत्रिमंडल और विधायक तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाए हुए है

Oct 9, 2025 - 18:09
 0  16
तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं प्रदेश सरकार , आम लोगों पर दर्ज किये जा रहे है संगीन मुकदमे : डा. बिंदल 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  09-10-2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में तानाशाही रवैया अपना कर आए दिन संगीन मुकदमे आम लोगों के खिलाफ दर्ज किये जा रहे हैं। डॉ राजीव बिंदल पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री पूरा मंत्रिमंडल और विधायक तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी आवाज बुलंद करने की कोशिश करता है। उसके खिलाफ संगीन मामले दर्ज करना इस सरकार की आदत बन गई है। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भले ही चाहे कोई आपदा के कष्ट में हो उनके खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किया जा रहे है और यदि कोई भी कर्मचारी अपनी बात रखने की कोशिश करता है तो उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्य है की जाती है। उन्होंने कहा की प्रताड़ना के सारे हथियार इस सरकार द्वारा चलाई जा रहे है जिससे साफ जाहिर हो रहा है की परिस्थितियों सरकार के हाथ से निकल रही है और सरकार अब दमनकारी नीतियों का सहारा ले रही है। उन्होंने स्कूल कहा कि दाड़लाघाट में बच्चों के खिलाफ मामला दर्ज करना भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और यह मामला साफ दर्शाता है कि सरकार के पैर उखड़ गए है। 
राजीव बिंदल यह भी कहा कि बीते दिनों हिमाचल कांग्रेस ने राहुल गांधी के फॉर्मूले को लेकर वोट चोरी के नाम पर अभियान शुरू किया। मगर कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार यह भूल गई की जिस कुर्सी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री , मंत्री और कांग्रेस के विधायक बैठे है वह कुर्सी भी चोरी कर हथियाई गई है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने सीधे तौर पर वोटों पर डाका मारा है और खासकर युवाओं से किए गए रोजगार के वायदे धरे के धरे रह गए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में एक भी पक्की नौकरी हिमाचल की सरकार नहीं दे पाई है। राजीव बिंदल यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश का मंत्रिमंडल पूरी तरह फैल रहा है। 
आपदा के समय में आपदा प्रभावित इलाकों में मौके पर कोई मंत्री नहीं पहुंचे , जबकि दूसरी तरफ विपक्ष में होते हुए भाजपा ने प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाई जिसमें केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रदेश भयंकर आपदा की स्थिति से गुजर रहा था मगर मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्री अपने-अपने कार्य में व्यस्त नजर आ रहे थे जबकि जनता पूरी त्रस्त थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार आज तक की सरकारों में सबसे असफल सरकार रही है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow