दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच सस्ती हवाई सेवा, एलायंस एयर के साथ एमओयू साइन 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलायंस एयर लिमिटेड के साथ दिल्ली-शिमला तथा शिमला-धर्मशाला मार्गों पर दैनिक उड़ानें संचालित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

Apr 7, 2026 - 13:38
 0  4
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच सस्ती हवाई सेवा, एलायंस एयर के साथ एमओयू साइन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-4-2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलायंस एयर लिमिटेड के साथ दिल्ली-शिमला तथा शिमला-धर्मशाला मार्गों पर दैनिक उड़ानें संचालित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। 

निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विवेक भाटिया ने बताया कि यह पहल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राजधानी शिमला तथा धर्मशाला के बीच सीधा हवाई संपर्क स्थापित करने की दिशा में एक महत्तवपूर्ण कदम है। इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दोनों मार्गों पर सप्ताह के सातों दिन उड़ान सेवाएं संचालित की जाएंगी। 

विवेक भाटिया ने बताया कि संचालन विवरण के अनुसार प्रस्तावित उड़ानें एटीआर 42-600 विमान द्वारा संचालित की जाएंगी, जिसमें 48 सीटों की क्षमता उपलब्ध होगी। इन उड़ानों का वाणिज्यिक संचालन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आरंभ किया जाएगा। यह एमओयू संचालन शुरू होने की तिथि से 12 माह की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। 

उन्होंने बताया कि दोनों मार्गों के संचालन के लिए 100 प्रतिशत व्यवहार्यता अंतर भुगतान राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। यह राशि पूर्णत: अनुदान के रूप में एलायंस एयर को प्रदान की जाएगी। कुल अनुमानित वार्षिक वीजीएफ व्यय 32.64 करोड़ रुपए आंका गया है। हवाई यात्रियों को इससे सस्ती टिकट मिलेगी। 

निदेशक ने बताया कि यह एमओयू न केवल राष्ट्रीय राजधानी और शिमला के मध्य सीधा हवाई संपर्क स्थापित करेगा, बल्कि राज्य में शिमला-धर्मशाला कनेक्टिविटी को भी सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश में पर्यटन को गति देने एवं आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow