दुःखद : 13 वर्षीय मासूम की नदी में डूबने से मौत

13 वर्षीय तनुज पाल की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना तब हुई जब बालक अपने दिव्यांग पिता केसर सिंह के साथ भैंसों को चराने के लिए रुण नदी के किनारे गया था।

Oct 4, 2024 - 03:08
 0  72
दुःखद : 13 वर्षीय मासूम की नदी में डूबने से मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   03-10-2024

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के कालाअंब थाना के तहत मीरपुर गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। 13 वर्षीय तनुज पाल की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना तब हुई जब बालक अपने दिव्यांग पिता केसर सिंह के साथ भैंसों को चराने के लिए रुण नदी के किनारे गया था। 

केसर सिंह एक टांग से अपंग हैं। भैंसे चरते-चरते गहरे पानी में उतर गईं। भैंसों को बाहर निकालने की कोशिश में बालक खुद भी पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था, पानी में उतरते ही उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे कुंड में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकालकर तुरंत इलाज के लिए नाहन के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

हादसे की पुष्टि करते पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने  बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना प्रतीत होती है और इसमें किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है। मौके से पानी के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow