लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने की प्रक्रिया की शुरू 

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में आयोग की ओर से गुरुवार को भर्ती से संबंधित विज्ञापन सूचना जारी

Oct 4, 2024 - 03:01
 0  66
लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने की प्रक्रिया की शुरू 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता  न्यूज़ -  शिमला    03-10-2024

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में आयोग की ओर से गुरुवार को भर्ती से संबंधित विज्ञापन सूचना जारी कर दी गई है। 

शिमला आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर 31 अक्तूबर 11:59 बजे तक किया जा सकेगा।  

इसके तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में विशेष कर्तव्यों के लिए कांस्टेबल (पुरुष) 708 व महिला कांस्टेबल के 380 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवार को  बैंड लेवल-3 वेतनमान (20200 - 64000 रुपये) दिया जाएगा।  लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें सीधे खारिज कर दिया जाएगा। 

आयोग के सचिव देविंद्र कुमार रतन ने कहा कि कांस्टेबल पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं, पात्रता शर्तें और परीक्षा शुल्क आदि विस्तृत विज्ञापन में उल्लिखित हैं। ऑनलाइन भर्ती आवेदन भरने के निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

महिला कांस्टेबल के लिए अनारक्षित 104 ,अनारक्षित (स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड) 9 ,अनारक्षित (भूतपूर्व सैनिक का वार्ड) 31,अनारक्षित (गृह रक्षक) 24, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) 46, स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड 05, अनुसूचित जाति (बीपीएल)10, भूतपूर्व सैनिक का वार्ड 11, अनुसूचित जाति (अनारक्षित)13, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित)13, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) 3, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) 4, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) 38 ,अन्य पिछड़ा वर्ग (स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड 5, ओबीसी (बीपीएल) 11, ओबीसी (पूर्व सैनिक का वार्ड)7, ओबीसी (होमगार्ड) 11, ईडब्ल्यूएस 32 और ईडब्ल्यूएस (होमगार्ड) के तीन पद भरे जाएंगे

पुरुष कांस्टेबल के अनारक्षित 208, अनारक्षित (हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड) 19, अनारक्षित (होमगार्ड) 54,  एससी(यूआर)101, एससी(स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड)16 ,एससी  बीपीएल) 24, एससी (होमगार्ड) 27,एसटी (यूआर)20,  एसटी (बीपीएल) 8, एसटी (होमगार्ड) 4, एसटी (पूर्व एसएम के वार्ड)1, ओबीसी (यूआर) 81,ओबीसी ( स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड) 14 ,ओबीसी (बीपीएल) 25, ओबीसी ( होमगार्ड) 22, ईडब्ल्यूएस 68 और ईडब्ल्यूएस (होमगार्ड) के 13 पद भरे जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow