प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षाओं में 50 फीसदी से कम परिणाम वाले विषय शिक्षकों के होंगे तबादले  

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी से कम परिणाम वाले विषय शिक्षकों के तबादले होंगे। ऐसे शिक्षकों की स्कूल शिक्षा निदेशालय सूचना बनाने में जुट गया

Jun 24, 2025 - 10:18
 0  65
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षाओं में 50 फीसदी से कम परिणाम वाले विषय शिक्षकों के होंगे तबादले  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-06-2025

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी से कम परिणाम वाले विषय शिक्षकों के तबादले होंगे। ऐसे शिक्षकों की स्कूल शिक्षा निदेशालय सूचना बनाने में जुट गया है। अगले सप्ताह शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मंजूरी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। 

इन शिक्षकों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी देकर जवाबतलबी की जाएगी। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर इन शिक्षकोें की वार्षिक इंक्रीमेंट रोकी जाएगी। इसके बाद इनके तबादले होंगे।

25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले 52 स्कूलों के प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। प्रिंसिपलों की एसीआर में रेड एंट्री की जाएगी। बारहवीं कक्षा के परिणाम के लिए वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के पांच प्रिंसिपलों और दसवीं के परिणामों के लिए 23 वरिष्ठ माध्यमिक और 24 उच्च स्कूलों के प्रिंसिपलों व हेडमास्टरों को नोटिस दिए गए हैं।

स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि विषयवार बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम प्राप्त हो गया है। अब सभी जिला उपनिदेशकों के माध्यम से स्कूलाें में हर विषय में कितना परिणाम रहा है। इसकी जानकारी मांगी गई है। जिन स्कूलों में विषय वार परिणाम 50 फीसदी से कम होगा, वहां कार्यरत शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। इनके तबादले होंगे और वार्षिक इंक्रीमेंट भी इस वर्ष के लिए बंद होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow