नादौन की 591 बेटियों को दी गई छात्रवृत्ति, 40 की शादी पर दिया शगुन

बाल विकास परियोजना नादौन के माध्यम से संचालित की जा रही महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गठित खंड स्तरीय मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की ब्लॉक टास्क फोर्स तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की खंड स्तरीय समिति की बैठकें

Mar 29, 2025 - 16:17
 0  41
नादौन की 591 बेटियों को दी गई छात्रवृत्ति, 40 की शादी पर दिया शगुन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नादौन    29-03-2025

बाल विकास परियोजना नादौन के माध्यम से संचालित की जा रही महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गठित खंड स्तरीय मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की ब्लॉक टास्क फोर्स तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की खंड स्तरीय समिति की बैठकें शनिवार को एसडीएम राकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गईं। 

इन समितियों के सदस्य सचिव एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने एसडीएम और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों का स्वागत किया।
एसडीएम ने कहा कि नादौन खंड में 290 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह माह से छह वर्ष तक के 6072 बच्चों तथा 972 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। 

बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 12.19 लाख रुपये की एफडी 59 बेटियों के नाम की गई है। इसी योजना के अंतर्गत 591 बेटियों को 8.80 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अतर्गत 37 पात्र लड़कियों के विवाह हेतु 18.87 लाख रुपये प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री शगुन योजना के अन्तर्गत 40 लड़कियों के विवाह पर 12.40 लाख रुपये की राशि जारी की गई।  
 
बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने समिति को अवगत करवाया कि   मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के 47 बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रतिमाह 4000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। 

18 से 27 वर्ष के आयु वर्ग के 39 पात्र युवाओं को भी इस योजना से लाभान्वित करने के लिए चिन्हित किया गया है। इस योजना के माध्यम से इन्हें गृह निर्माण, उच्च शिक्षा तथा शादी इत्यादि के लिए सरकार द्वारा निर्धारित सहायता प्रदान की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow