पर्यावरण संरक्षण एवं  योग द्वारा ही मानव स्वास्थ्य की रक्षा संभव : डॉ जसप्रीत कौर

आयुष विभाग जिला सिरमौर के द्वारा उपमंडल सूरजपुर में उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ० जसप्रीत कौर की देखरेख में आयोजित हरित योग संगम का आयोजन किया गया। जिसमे रोटरी क्लब पांवटा साहिब के पदाधिकारीयो ने भी भाग लिया

Jun 21, 2025 - 12:19
 0  22
पर्यावरण संरक्षण एवं  योग द्वारा ही मानव स्वास्थ्य की रक्षा संभव : डॉ जसप्रीत कौर
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    21-06-2025

आयुष विभाग जिला सिरमौर के द्वारा उपमंडल सूरजपुर में उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ० जसप्रीत कौर की देखरेख में आयोजित हरित योग संगम का आयोजन किया गया। जिसमे रोटरी क्लब पांवटा साहिब के पदाधिकारीयो ने भी भाग लिया तथा आयुष विभाग ने पर्यावरण संरक्षण वातावरण की साफ सफाई एवम वृक्षारोपण करके लोगो को हरित योग कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। 

डॉ० जसप्रीत कौर ने कहा की हरित योग का अर्थ है "ग्रीन योगा", और यह 2025 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुरू की गई एक पहल है।इस बार भी 21 जून को ये दिन जोर शोर से मनाने की तैयारी है. जिसके लिए खास थीम भी रखी गई है। 

इस साल यानी 2025 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” यानी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”. इस साल की थीम ये जाहिर करती है कि हमारी सेहत और धरती की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा  की इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों में शामिल करना है
 
इस आयोजन में इस आयुष उप मंडल सूरजपुर तथा रोटर क्लब पांवटा साहिब के द्वारा  पौधारोपण के साथ-साथ   विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों को आयुर्वेद एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने , पर्यावरण संरक्षण के बारे में  तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में बढ़-कर कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। 

डॉ० जसप्रीत ने कहा कि जब तक हमारा पर्यावरण स्वस्थ एवं सुरक्षित नहीं रहेगा तब तक हम मानव जीवन के उच्चतम स्वास्थ्य की कल्पना नहीं कर सकते हैं। इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा वातावरण में पेड़ पौधे लगाने चाहिए तथा जल तथा वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय अपनाना चाहिए । उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी ने हरित योग के इस आयोजन पर कहा कि योग और पर्यावरण एक-दूसरे से गहरे जुड़े हुए हैं। 

योग का अभ्यास न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देता है। योग, प्रकृति के साथ गहरे संबंध को प्रोत्साहित करता है, जिससे व्यक्ति पर्यावरण के प्रति अधिक संवेदनशील बनता है और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होता है। 

डॉ० जसप्रीत कौर ने कहा कि आयुष उपमंडल सूरजपुर के सभी आयुष स्वास्थ्य संस्थानों में21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारीयां पूरी कर ली गई है जिसमें आयुष विभाग के  चिकित्सकों, योग गाइडों तथा आयुष पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा 1 महीने पूर्व प्री योगा एक्टिविटी कार्यक्रम के तहत लोगों को योगाभ्यास करवाए गए हैं। जिसमे कुल 11,776 लोगो को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रशिक्षित करवाया गया है। 

जिसमे 901 पुरुषों, 1838 महिलाएं को तथा  9037 बच्चों को आयुष विभाग के सौजन्य सहयोग सिखाया गया है तथा उन्होंने समाज के हर वर्ग से 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बढ़कर भाग लेने की अपील की है। 

हरित योग संगम के इसआयोजन पर रोटरी क्लब के रोटरी के अध्यक्ष महेश खुराना, वरिष्ठ आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद पारिख, डॉ चेतना अग्रवाल ,डॉ पूजा चौधरी डॉपंकज, रोटरी क्लब के पदाधिकारी निर्मल अत्री, सपना खुराना, आयुष विभाग के आयुर्वैदिक फार्मेसी अधिकारी खजान सिंह, उपेंद्र ठाकुर, मनोज शर्मा तथा शोएब अली उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow