पुलिस भर्ती में सिरमौर से 2764 में से केवल 621 बेटियों ने पास किया ग्राउंड टेस्ट
हिमाचल प्रदेशके सिरमौर में 11 फरवरी से 20 फरवरी तक पुलिस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला और पुरुष आरक्षी पदों के लिए शारीरिक प्रवीणता परीक्षा एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा
                                यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 14-02-2025
हिमाचल प्रदेशके सिरमौर में 11 फरवरी से 20 फरवरी तक पुलिस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला और पुरुष आरक्षी पदों के लिए शारीरिक प्रवीणता परीक्षा एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा ली जा रही है। शुक्रवार को महिला अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया समाप्त हुई, लेकिन नतीजे चौंकाने वाले रहे।
चार दिनों में कुल 2,764 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया, लेकिन केवल 621 ही अगले दौर के लिए चयनित हो पाईं। इस प्रकार सिर्फ 22.46% महिलाएं ही ग्राउंड टेस्ट पास कर सकीं।कठिन मापदंडों के चलते सफलता दर काफी कम रही। पहले दिन 600 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 165 सफल रहीं और सफलता दर 27% रही।
दूसरे दिन 809 महिला अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन इनमें से केवल 214 ही पास हो सकीं, यानी 26% सफलता दर रही। तीसरे दिन यह प्रतिशत और कम हो गया, जब 769 में से मात्र 156 महिलाएं सफल हो पाईं और सफलता दर 20% रही। चौथे दिन यह प्रतिशत सबसे कम दर्ज किया गया, जब 586 महिला अभ्यर्थियों में से केवल 86 ही अगले दौर में जा सकीं, जिससे सफलता दर 14% तक गिर गई।
सर्वाधिक असफल महिलाएं 100 मीटर दौड़ और हाई जंप में रहीं। 100 मीटर दौड़ के लिए महिलाओं को 17 सेकंड में दौड़ पूरी करनी थी, वहीं हाई जंप के लिए 1 मीटर 10 सेंटीमीटर की ऊंची छलांग लगानी थी। हाई जंप के लिए तीन मौके दिए गए थे, लेकिन इन दोनों परीक्षणों में सबसे अधिक महिलाएं असफल रहीं।
What's Your Reaction?
                    
                
                    
                
                    
                
                    
                
                    
                
                    
                
                    
                

