पूरे देश में किसान आंदोलन , हिमाचल में कल्याण सुनिश्चित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदौरा उत्सव-2024 को अगले वर्ष से जिला स्तरीय करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 14 बच्चों को पात्रता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। इस योजना के तहत विधवा एवं एकल महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार वहन करती है
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा 14-12-2024
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदौरा उत्सव-2024 को अगले वर्ष से जिला स्तरीय करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 14 बच्चों को पात्रता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। इस योजना के तहत विधवा एवं एकल महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार वहन करती है। मुख्यमंत्री ने आज कांगड़ा जिला के इंदौरा उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक करने का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ सटे क्षेत्रों में नशे के खिलाफ राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान किया गया है और इंदौरा क्षेत्र में भी नशा माफिया की संपत्ति को जब्त किया गया है। वर्तमान राज्य सरकार नशा माफिया के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधायक मलेंद्र राजन ने मुख्यमंत्री का इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से पहली बार इंदौरा उत्सव की शुरुआत हुई है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं आरंभ की है। राज्य के अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की गई। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है और मुख्यमंत्री ने इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की कोई कमी नहीं रखी है।
What's Your Reaction?



