कांगड़ा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, गाड़ी से पकड़ी 150 से अधिक पेटियां

कांगड़ा जिला के भावरना-जयसिंहपुर मार्ग पर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक गाड़ी से बड़ी मात्रा में शराब और बियर की खेप पकड़ी है। गाड़ी से करीब 150 से अधिक पेटियां बरामद हुईं, जिन पर “फॉर सेल इन पंजाब” अंकित था। इस कार्रवाई से अवैध शराब की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Oct 10, 2026 - 20:37
 0  40
कांगड़ा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, गाड़ी से पकड़ी 150 से अधिक पेटियां

कांगड़ा जिला के भावरना-जयसिंहपुर मार्ग पर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक गाड़ी से बड़ी मात्रा में शराब और बियर की खेप पकड़ी है। गाड़ी से करीब 150 से अधिक पेटियां बरामद हुईं, जिन पर “फॉर सेल इन पंजाब” अंकित था। इस कार्रवाई से अवैध शराब की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के दौरान कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर की आबकारी टीमें संयुक्त रूप से मौजूद रहीं। टीम ने संदेह के आधार पर गाड़ी को रोककर तलाशी ली, तो उसमें शराब और बियर की बड़ी संख्या में पेटियां लदी मिलीं। विभाग ने पूरी खेप को कब्जे में लेकर गाड़ी को भी सीज कर दिया है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की तस्करी और अनधिकृत बिक्री के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />