प्रदेश में आज से करवट बदलेगा मौसम,कई क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में वीरवार से मौसम करवट बदलेगा। कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी के कई क्षेत्रों में वीरवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। 27 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा

Mar 26, 2026 - 14:24
 0  25
प्रदेश में आज से करवट बदलेगा मौसम,कई क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला    26-03-2026

हिमाचल प्रदेश में वीरवार से मौसम करवट बदलेगा। कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी के कई क्षेत्रों में वीरवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। 27 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 28 से 31 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के 28 मार्च की रात से सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से  राज्य के कुछ स्थानों पर 28 और 31 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। राज्य के कई स्थानों पर 29 और 30 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। 

26, 28 व 29 मार्च को कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow