खाड़ी युद्ध के चलते कच्चे तेल के संकट से बीबीएन के धागा और प्लास्टिक उद्योगों में प्रयोग होने वाला सामान हुआ महंगा  

खाड़ी युद्ध के चलते कच्चे तेल के संकट से बीबीएन के धागा और प्लास्टिक उद्योगों में प्रयोग होने वाला सामान महंगा हो गया है। इससे आने वाले समय में तैयार माल भी महंगा हो जाएगा

Mar 26, 2026 - 14:17
Mar 26, 2026 - 14:21
 0  16
खाड़ी युद्ध के चलते कच्चे तेल के संकट से बीबीएन के धागा और प्लास्टिक उद्योगों में प्रयोग होने वाला सामान हुआ महंगा  

यंगवार्ता न्यूज़ - बीबीएन    26-03-2026

खाड़ी युद्ध के चलते कच्चे तेल के संकट से बीबीएन के धागा और प्लास्टिक उद्योगों में प्रयोग होने वाला सामान महंगा हो गया है। इससे आने वाले समय में तैयार माल भी महंगा हो जाएगा। फाइबर के 15 से 20 फीसदी रेट बढ़े हैं, इसके चलते धागे के दाम भी 5 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

बीबीएन में एक दर्जन के करीब धागा उद्योग हैं। हाई स्पीड डीजल, प्रोपेन गैस और पैकिंग मैटीरियल  और स्ट्रेच रैपिंग महंगी हो गई है। हाई स्पीड डीजल में 20 से 30 फीसदी वृद्धि हुई है। प्रोपेन गैस में 55 फीसदी उछाल आया है। इस गैस की सप्लाई पर सरकार ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके दाम में 55 फीसदी उछाल आया है।  

स्ट्रेच रैपिंग पहले 86 रुपये में मिलती थी, जो अब बढ़कर 109 रुपये हो गई है। फिलामिंट कॉटन के धागे में प्लास्टिक दाना डलता है इसमें भी 30 से 50 फीसदी तक रेट में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा सामान का भाड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। धागा उद्योगों में उत्पादन की तीन माह पहले रेट के हिसाब से बुकिंग हो जाती है। ऐसे में पार्टी खराब न हो, इसलिए घाटे में माल तैयार किया जा रहा है। 

बद्दी की बिरला टैक्सटाइल के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित आरोड़ा ने बताया कि कच्चे तेल, एलपीजी गैस व प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ गए थे। इसका असर धागा उद्योग पर पड़ा। कच्चे तेल के दाम 122 डालर तक पहुंच गए थे, लेकिन 20 मार्च से लगातार कम हो रहे हैं। इन चार दिनों में रेट 88 डालर तक आ गए हैं। अगर हालात सामान्य नहीं होते तो उद्योगों को तैयार माल के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow