बेहतर कृषि उत्पादकता से सुदृढ़ होगी किसानों की आर्थिकी : अनुपम कश्यप

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) के गवर्निंग बोर्ड की बैठक का आयोजन

Mar 6, 2025 - 16:10
 0  30
बेहतर कृषि उत्पादकता से सुदृढ़ होगी किसानों की आर्थिकी : अनुपम कश्यप
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -शिमला      06-03-2025

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) के गवर्निंग बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की खेती में उत्पादकता को बढ़ाना है ताकि उनकी आर्थिकी को बढ़ावा मिल सके।

उपायुक्त ने आत्मा एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को परियोजना के तहत परिवर्तनात्मक कार्य करने को कहा ताकि योजना का उद्देश्य पूर्ण हो सके और किसानों की उत्पादकता एवं आर्थिकी में वृद्धि हो सके।

उन्होंने कहा कि जिला के हर एक किसान की पैदावार पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि जिला में किसानों को परियोजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके। वहीं जिला के हर एक विकास खंड में बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि सम्पूर्ण जिला में वह एक मॉडल ब्लॉक बन कर अन्य किसानों के सामने पेश हो सके।

अनुपम कश्यप ने परियोजना के तहत वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 करोड़ 94 की वार्षिक कार्य योजना की स्वीकृति प्रदान प्रदान की। बैठक में वित्त वर्ष 2024 -25 के अंतर्गत किये जा रहे विभिन्न कार्यों पर विस्तृत चर्चा भी की गई। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के उदेश्य से विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं। 

जिसमें किसानों का प्रशिक्षण, एक्सपोज़र विजिट, प्रदर्शनी एवं किसान गोष्टी आदि का आयोजन किया जा रहा है। बैठक के दौरान राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार ने हाल ही में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन तैयार किया है। प्रदेश में यह कार्य योजना 13 महीने के लिए तैयार की गयी है। 

परियोजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के मार्च महीने में जिला में 7 लाख 20 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में 3 करोड़ 26 लाख रूपये की राशि खर्च की जानी है। उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में मिशन के तहत 50 किसानों के क्लस्टर को चयनित किया गया है। हर एक क्लस्टर में 2-2 कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन या कृषि सखी की तैनाती की जाएगी। 

इन कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन का प्रशिक्षण 15 मार्च से पहले पूर्ण किया जाएगा जो आगे जाकर क्लस्टर में किसानों को प्राकृतिक खेती पर जागरूक करेंगे। यह कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन महीने के 16 दिन किसानों के खेतों में जाकर किसानों को प्रशिक्षण देंगे ताकि प्राकृतिक खेती को बढ़वा मिल सके। 

उन्होंने सभी अधिकारियों से इस दिशा में समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा ताकि योजनाओं के लक्ष्य की पूर्ति हो सके। बैठक में परियोजना निदेशक आतमा डॉ देवी चंद कश्यप, उप परियोजना निदेशक अनिल ठाकुर, मनीष सूद सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow