भवन निर्माण में लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी के वेतन से होगी वसूली , सीडीओ ने दिए आदेश

बाल विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 में विकास खण्ड-बहादराबाद की ग्राम पंचायत-सजनपुर पीली व गाजीवाली में आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया था जिसके लिए खण्ड विकास अधिकारी, बहादराबाद ने तत्समय दिनेश कुमार सैनी, ग्राम विकास अधिकारी को कार्य प्रभारी नियुक्त किया गया था। किन्तु बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी सैनी द्वारा उक्त भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है और न ही प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कोई समायोजन प्रस्तुत किया गया

Apr 3, 2025 - 18:08
 0  70
भवन निर्माण में लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी के वेतन से होगी वसूली , सीडीओ ने दिए आदेश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हरिद्वार  03-04-2025

बाल विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 में विकास खण्ड-बहादराबाद की ग्राम पंचायत-सजनपुर पीली व गाजीवाली में आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया था जिसके लिए खण्ड विकास अधिकारी, बहादराबाद ने तत्समय दिनेश कुमार सैनी, ग्राम विकास अधिकारी को कार्य प्रभारी नियुक्त किया गया था। किन्तु बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी सैनी द्वारा उक्त भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है और न ही प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कोई समायोजन प्रस्तुत किया गया। 
विकास खण्ड की समीक्षा बैठक में आकांक्षा कोंडे , मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में उक्त ग्राम विकास अधिकारी को भवनों का निर्माण तत्काल कराये जाने व समायोजन विकासखंड - बहादराबाद में प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था किन्तु  सैनी द्वारा न तो आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया और न ही प्राप्त धनराशि के सापेक्ष समायोजन प्रस्तुत किया गया। 
जिसके कम में खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद की संस्तुति के आधार पर  5,13,957.00 ( पाँच लाख तेरह हजार नौ सौ सत्तावन रुपये ) धनराशि वसूली के आदेश खण्ड विकास अधिकारी, नारसन को दिनेश कुमार सैनी, ग्राम विकास अधिकारी से एकमुश्त अथवा प्रतिमाह वेतन से कटौती करते हुये खण्ड विकास अधिकारी, बहादराबाद को उपलब्ध करने हेतु आदेशित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow