पशमी बना आस्था का केंद्र: एक वर्ष से विराजमान चालदा महासू महाराज के दर्शन को उमड़ रही भीड़

उपमंडल शिलाई के अंतर्गत गाँव पशमी में गत वर्ष से विराजमान महाराज चालदा महासू के बारे मे जानकारी देते हुए राजेंद्र नोटियाल ने बताया कि यह चार भाई महासू महाराज है । इनमे सबसे बड़े वाशिक महासू ,बोठा महासू, पबासी महासू महाराज, और चौथा सबसे कनिष्ठ भाई चालदा महाराज है ।

May 21, 2026 - 20:29
 0  3
पशमी बना आस्था का केंद्र: एक वर्ष से विराजमान चालदा महासू महाराज के दर्शन को उमड़ रही भीड़

यंगवार्ता न्यूज हरिपुरधार, शिलाई (लालसिंह) 21/05/2026 : 


 उपमंडल शिलाई के अंतर्गत गाँव पशमी में गत वर्ष से विराजमान महाराज चालदा महासू के बारे मे जानकारी देते हुए राजेंद्र नोटियाल ने बताया कि यह चार भाई महासू महाराज है । इनमे सबसे बड़े वाशिक महासू ,बोठा महासू, पबासी महासू महाराज, और चौथा सबसे कनिष्ठ भाई चालदा महाराज है । आज कल चालदा महाराज हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई के एक छोटे से गांव पशमी में विराजमान है  जो इस गांव में एक वर्ष तक यहां पर निवास करेंगे।


उन्होंने कहा कि यहां पर यह एक तीर्थ स्थल बन गया है यहां पर अब तक लाखों श्रद्धालु आ चुके हैं और अभी भी यहाँ श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है । जानकारी देते हुए राजेंद्र नोटियाल ने बताया कि इस दौरान विभिन्न राजनीतिक लोग यहां पर गत वर्ष से लगातार आ रहे है। इस पवित्र धार्मिक स्थल पर हिमाचल प्रदेश सरकार के राजनेता विक्रमादित्य सिंह लोकनिर्माण मंत्री, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हिमाचल प्रदेश हर्षवर्धन चौहान पधार चुके है।  उन्होंने कहा कि केवल जिला सिरमौर के ही नहीं बल्कि बावर जोनसर  उत्तराखंड के गणमान्य लोग भी यहाँ आकर शीश नवा चुके है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow