संगड़ाह के समाजसेवी सूरत कंठ ने हाटी समिति को दिए 1 लाख,चंडीगढ़ में आयोजित भादरी उत्सव में पूर्व सीएम ने किया सम्मानित  

नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के गांव लगनू के समाजसेवी एवं सरकारी ठेकेदार सूरत सिंह कंठ ने हाटी समिति की चंडीगढ़ इकाई को 1,11,101 ₹ चंदा अथवा सहयोग राशि जारी की

Apr 13, 2026 - 20:30
Apr 13, 2026 - 20:42
 0  23
संगड़ाह के समाजसेवी सूरत कंठ ने हाटी समिति को दिए 1 लाख,चंडीगढ़ में आयोजित भादरी उत्सव में पूर्व सीएम ने किया सम्मानित  

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह   13-04-2026

नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के गांव लगनू के समाजसेवी एवं सरकारी ठेकेदार सूरत सिंह कंठ ने हाटी समिति की चंडीगढ़ इकाई को 1,11,101 ₹ चंदा अथवा सहयोग राशि जारी की। समिति द्वारा 2 दिन पहले पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में आयोजित भादरी लोक उत्सव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सूरत कंठ को सम्मानित भी किया जा चुका है। 

विगत एक साल में वह आदर्श अस्पताल संगड़ाह में करीब 68,000 की लागत के 2 इन्वर्टर दान करने के साथ-साथ वराहावतार मंदिर के लिए 1 लाख ₹, राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के संग्रहालय के लिए 51,000 व संन्यास आश्रम रेणुका जी में भंडारे के लिए 1 लाख रुपए की राशि दान कर चुके हैं। 

पिछले एक साल इसके अलावा यह दानी सज्जन राजकीय माध्यमिक पाठशाला बोरली, बालेश्वर क्रिकेट क्लब व चुड़ेश्वर सेवा समिति को भी चंदा अथवा सहयोग राशि जारी कर चुके हैं। संगड़ाह व बोरली में मौजूद 3 ढाबों में इन्होंने दिव्यांगों के लिए निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow