मुख्यमंत्री ने पाड़छू पुल के निकट हुए नुकसान का लिया जायजा , प्रभावितों को दिया सहायता का भरोसा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के धर्मपुर क्षेत्र में पाड़छू पुल के निकट हुए नुकसान का निरीक्षण किया। हाल ही में क्षेत्र में पानी जमा होने से एक अस्थायी झील बन गई थी, जिससे उसके समीप बने मंदिर और शमशान घाट को नुकसान हुआ है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत करवाया

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 02-07-2025
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के धर्मपुर क्षेत्र में पाड़छू पुल के निकट हुए नुकसान का निरीक्षण किया। हाल ही में क्षेत्र में पानी जमा होने से एक अस्थायी झील बन गई थी, जिससे उसके समीप बने मंदिर और शमशान घाट को नुकसान हुआ है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत करवाया। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी जिला में मूसलाधार बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। स्याठी गांव में भूस्खलन से 20 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा 61 लोगों को समय रहते सुरक्षित राहत शिविरों में आश्रय दिया गया है।
What's Your Reaction?






