जिला स्तरीय दो दिवसीय यूनिफाइड गेम्स संपन्न, खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को वितरित किए पुरस्कार
ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही दो दिवसीय यूनिफाइड गेम्स का आज विधिवत समापन हो गया। समारोह में युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रही। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 28 नवंबर :
ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही दो दिवसीय यूनिफाइड गेम्स का आज विधिवत समापन हो गया। समारोह में युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रही। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मीडिया से बात करते हुए स्पेशल एजुकेशन की जिला समन्वयक शिवानी थापा ने बताया कि स्पेशल ओलंपिक की पहल और समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय यूनिफाइड गेम्स का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रही। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को खेलों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सामान्य बच्चों के साथ सहभागिता का अवसर प्रदान किया गया। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। यूनिफाइड गेम्स का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों को खेलों के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि उन्हें भी अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 के बाद जिले में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जो विशेष बच्चों के लिए खेलों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है।
What's Your Reaction?


