रैली की तैयारियों में पूरे दिन पदाधिकारियों के साथ पड्डल में डटे रहे जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नरेन्द्र मोदी की रैली की तैयारी में पूरे दिन पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पड्डल मैदान में डटे रहे। रैली में मंच से लेकर मैदान तक की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में  होने वाली दोनों रैलियां ऐतिहासिक होंगी , इसमें प्रदेश भर से लोग जुटेंगे।

May 23, 2024 - 19:33
 0  13
रैली की तैयारियों में पूरे दिन पदाधिकारियों के साथ पड्डल में डटे रहे जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - मण्डी  23-05-2024
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नरेन्द्र मोदी की रैली की तैयारी में पूरे दिन पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पड्डल मैदान में डटे रहे। रैली में मंच से लेकर मैदान तक की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में  होने वाली दोनों रैलियां ऐतिहासिक होंगी , इसमें प्रदेश भर से लोग जुटेंगे। 
रैली स्थल तक पहुँचने में किसी को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। रैली ग्राउंड तक पहुंचने से लेकर सभी को निर्धारित गेट से उनके स्थान तक पहुँचने में सहयोग करने के लिए कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। उन्होंने लोगों से रैली में भारी से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। 
इस मौके पर उनके साथ संगठन मंत्री सिद्धार्थन , प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर , प्रदेश महासचिव बिहारी लाल शर्मा, निहाल चंद शर्मा, पायल वैद्य, राकेश वालिया आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow