लोक निर्माण मंत्री ने तारादेवी बाइपास-मथोली संपर्क सड़क मार्ग की रखी आधारशिला

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां जिला शिमला की ग्राम पंचायत क्योंथल में तारादेवी बाइपास से मथोली तक संपर्क सड़क मार्ग की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबित मांग के पूरा होने से ग्राम पंचायत क्योंथल व आसपास के अन्य गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा

Oct 20, 2024 - 23:50
 0  40
लोक निर्माण मंत्री ने तारादेवी बाइपास-मथोली संपर्क सड़क मार्ग की रखी आधारशिला
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  20-10-2024

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां जिला शिमला की ग्राम पंचायत क्योंथल में तारादेवी बाइपास से मथोली तक संपर्क सड़क मार्ग की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबित मांग के पूरा होने से ग्राम पंचायत क्योंथल व आसपास के अन्य गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। 
उन्होंने विभाग को 1.5 किलोमीटर लंबे संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण की निविदा प्रक्रिया 20 दिन के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने गांव मठोली में ‘मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम’ में जन समस्याएं सुनीं। 
उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाएगा और जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक चिरंजीव लाल कश्यप , सोहन लाल और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow