लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का गला घोंट रहे सीएम सुक्खू : संजय शर्मा

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने हिमाचल के एक मीडिया संस्थान पर सुक्खू सरकार द्वारा की गई एफआईआर की निंदा की

Oct 12, 2024 - 18:16
Oct 12, 2024 - 18:56
 0  56
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का गला घोंट रहे सीएम सुक्खू : संजय शर्मा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     12-10-2024

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने हिमाचल के एक मीडिया संस्थान पर सुक्खू सरकार द्वारा की गई एफआईआर की निंदा की है। मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीधा सीधा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किया है। 

सुक्खू हिमाचल में पत्रकारिता का गला घोंटने का प्रयास कर रहे हैं। इंदिरा गांधी के समय में भी ऐसे ही एफआईआर करके पत्रकारिता का गला घोंटा जाता था। सुक्खू भी हिमाचल में ऐसा ही कर रहे है। मुझे तो आश्चर्य यह है कि इस विषय पर हिमाचल के उपमुख्यमंत्री क्यों चुप हैं। वो तो खुद बहुत बड़े पत्रकार रह चुके हैं। उन्होंने हमेशा निडर होकर पत्रकारिता की है। 

धारदार विश्लेषण उन्होंने लिखकर उन्होंने सरकारों को आइना दिखाया था।  सुक्खू सरकार ने हिमाचल के लोगों को दी गारंटियां पूरी नहीं की। हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर तनख्वाह नही मिली। जनता को मिल रही सुविधाओं को छीन लिया। कई तरह के टैक्स हिमाचल की जनता पर सीएम सुक्खू ने लाद दिए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow