विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं निभा रही महत्वपूर्ण योगदान : उपायुक्त किन्नौर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित बचत भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की

Mar 8, 2025 - 15:24
 0  48
विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं निभा रही महत्वपूर्ण योगदान : उपायुक्त किन्नौर
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांग पीओ        08-03-2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित बचत भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महिला दिवस की थीम कार्य में तेजी रखी गई है। जिसके तहत महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के कार्य में तेजी लाना है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही हैं। उपायुक्त ने बताया कि किन्नौर जिला में महिलाओं का लिंगानुपात पूरे देश में प्रथम स्थान पर है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला की संस्कृति वाइब्रेंट होने के उपरांत भी यहां की महिलाएं अत्यंत महनती हैं। 

दिनचर्या के हर एक कार्य से लेकर यहां की महिलाएं व्यवसाई व आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशिक्तकरण के लिए सबसे अहम आत्म विश्वास है जिसके लिए उन्होंने महिलाओं को उनमें आत्म विश्वास बनाए रखने को कहा।
 
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि मातृ शक्ति को सम्मान दें तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि एक सशक्त समाज का निर्माण तभी संभव होता है जब महिलाओं को समान अधिकार मिले तथा महिलाएं आत्मनिर्भर हों। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बेटियों को बेटे के समान दर्जा दें ताकि बेटियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने कहा कि महिलाओं का जीवन कठिन व चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने सभी महिलाओं से एक-दूसरे का हाथ थामने व साथ देने का प्रण लेने को कहा। उन्होंने महिलाओं से उन पर होने वाले अत्याचार को दबाने के बजाए डट कर सामना करने का आग्रह किया तथा शिकायत पुलिस में दर्ज करवाने को कहा। 

इस अवसर पर डॉ. स्वाति नेगी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनों को पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समाज का यह दायित्व बनता है कि वे महिलाओं को सम्मान प्रदान करें तथा उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अवसर के साथ प्रेरित करें। 

महिला हैड कांस्टेबल शुभ कांता ने इस अवसर पर महिलाओं के संरक्षण से संबंधित कानूनों व अधिनियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जिला की महिलाओं से सशक्त होने का आग्रह किया।

समाज को नई राह दिखाने वाली महिलाओं व बेटियों को भी स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पांचवीं, आठवीं व दसवीं कक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। 

अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिलाओं को क्रमशः 32 हजार, 12 हजार व 5 हजार रुपए की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण पर राजकीय महाविद्यालय रिकांग पियो के छात्र आयुष नेगी द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा महिलाओं द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने इन्हें भी नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा विभाग के माध्यम से महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से उपस्थित जनों को अवगत करवाया।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त ओम प्रकाश यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रिकांग पीओ उत्तम चंद चौहान व आईसीडीएस के तीनों ब्लॉकों के पर्यवेक्षक उपस्थित थे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow