सीएम सुक्खू ने आयुष विभाग के अंतर्गत पीजी कर रहे डॉक्टरों को शत-प्रतिशत वेतन देने के दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आयुष विभाग के अंतर्गत स्नातकोत्तर (पीजी) कर रहे डॉक्टरों को शत-प्रतिशत वेतन देने के निर्देश दिए हैं। पिछली अधिसूचना में केवल 40 प्रतिशत वेतन देने का प्रावधान

Nov 12, 2025 - 13:02
 0  12
सीएम सुक्खू ने आयुष विभाग के अंतर्गत पीजी कर रहे डॉक्टरों को शत-प्रतिशत वेतन देने के दिए निर्देश 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-11-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आयुष विभाग के अंतर्गत स्नातकोत्तर (पीजी) कर रहे डॉक्टरों को शत-प्रतिशत वेतन देने के निर्देश दिए हैं। पिछली अधिसूचना में केवल 40 प्रतिशत वेतन देने का प्रावधान था। यह निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में स्वास्थ्य पर्यटन को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है और इस पहल में आयुष विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश की जलवायु और प्राकृतिक परिवेश स्वास्थ्य पर्यटन की अपार संभावनाएं प्रदान करते हैं। 

उन्होंने विभाग को उच्च ओपीडी टर्नआउट वाले आयुष स्वास्थ्य संस्थानों का अध्ययन करने के निर्देश दिए ताकि इन सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में रोगियों की संख्या अधिक है, उन्हें पर्याप्त स्टाफ और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी ताकि लोगों को बेहतर सेवा प्रदान की जा सके।

सीएम  सुक्खू ने विभाग को बेहतर ट्रैकिंग और सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए रोगी डेटा को हिम परिवार के आंकड़ों के साथ एकीकृत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नाहन में एक नए आयुष महाविद्यालय की स्थापना पर विचार कर रही है और पपरोला स्थित आयुर्वेदिक महाविद्यालय को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने रिक्त पदों को शीघ्र भरने सहित हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow