स्कूली छात्राओं को बताया मासिक धर्म स्वच्छता का महत्व , बाल विकास परियोजना ने लगाया शिविर

बाल विकास परियोजना नादौन के तत्वावधान में किशोरियों के लिए माहवारी स्वच्छता बारे चलाई जा रही ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरुकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौड़ू में जागरुकता शिविर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने की

Jan 1, 2025 - 19:14
 0  39
स्कूली छात्राओं को बताया मासिक धर्म स्वच्छता का महत्व , बाल विकास परियोजना ने लगाया शिविर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  01-01-2025
बाल विकास परियोजना नादौन के तत्वावधान में किशोरियों के लिए माहवारी स्वच्छता बारे चलाई जा रही ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरुकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौड़ू में जागरुकता शिविर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने की।  
इस अवसर पर स्कूल की लगभग 100 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संतोष बन्याल ने किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, संतुलित आहार लेने और योग एवं हल्का व्यायाम करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए नारा लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। 
इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत बिटिया फाउंडेशन की तरफ से सभी किशोरियों को सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। इस शिविर में स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा और अन्य अध्यापकों ने भी भाग लिया।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow