हिमाचल को 1500 करोड़ की राहत , पांवटा से विधायक सुखराम चौधरी ने जताया आभार

पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पांवटा साहिब में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश को दी गई आर्थिक सहायता पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आपदा की गंभीरता को समझते हुए न सिर्फ प्रदेश का दौरा किया, बल्कि राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए ऐतिहासिक निर्णय भी लिए

Sep 10, 2025 - 18:33
 0  14
हिमाचल को 1500 करोड़ की राहत , पांवटा से विधायक सुखराम चौधरी ने जताया आभार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  10-09-2025

पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पांवटा साहिब में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश को दी गई आर्थिक सहायता पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आपदा की गंभीरता को समझते हुए न सिर्फ प्रदेश का दौरा किया, बल्कि राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए ऐतिहासिक निर्णय भी लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सितंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश के चंबा, भरमौर, कांगड़ा और अन्य प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 
यह राशि राहत, पुनर्वास और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में खर्च की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि,गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की वित्तीय मदद। पीएम किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम जारी की जाएगी , पशुधन के लिए मिनी किट दिए जाएंगे,जिन किसानों के पास बिजली कनेक्शन नहीं है, उन्हें अतिरिक्त सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों की जियो-टैगिंग होगी , जिससे प्रभावित परिवारों तक तेजी से मदद पहुंच सके। आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों की जियो-टैगिंग होगी और उन्हें समग्र शिक्षा अभियान के तहत पुनर्निर्मित किया जाएगा। भविष्य में इस तरह की आपदा से निपटने के लिए वर्षा जल संचयन और पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा। 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। अंतर - मंत्रालयी केन्द्रीय दल पहले ही नुकसान का आकलन कर रहा है, और रिपोर्ट के आधार पर और मदद दी जाएगी। हिमाचल की जनता अकेली नहीं है। केंद्र सरकार और पूरा देश इस कठिन समय में आपके साथ खड़ा है। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय हिमाचल की जनता को नई ताकत और राहत देगा। उन्होंने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ओर से प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि यह सहायता आपदा प्रभावित परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow