अंजुमन इस्लामिया ने समाज सेवा में पेश की मिसाल , अस्पताल को भेंट की चार  व्हीलचेयर और दीवार घड़ियां 

अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन ने ईद उल फितर के आगमन की खुशी में मेडिकल कॉलेज नाहन को सेवा के रूप में व्हीलचेयर और दीवार घड़ियां भेंट कर मानवता का संदेश दिया है। मीडिया से बात करते हुए अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने बताया कि ये रमजान के महीने का अंतिम सप्ताह है और दो दिन बाद ईद उल फितर का त्यौहार आने वाला है।

Mar 18, 2026 - 19:32
 0  10
अंजुमन इस्लामिया ने समाज सेवा में पेश की मिसाल , अस्पताल को भेंट की चार  व्हीलचेयर और दीवार घड़ियां 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-03-2026

अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन ने ईद उल फितर के आगमन की खुशी में मेडिकल कॉलेज नाहन को सेवा के रूप में व्हीलचेयर और दीवार घड़ियां भेंट कर मानवता का संदेश दिया है। मीडिया से बात करते हुए अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने बताया कि ये रमजान के महीने का अंतिम सप्ताह है और दो दिन बाद ईद उल फितर का त्यौहार आने वाला है। 
इसी खुशी में आज कमेटी की ओर से मेडिकल कॉलेज नाहन को 4 व्हीलचेयर और 10 दीवार घड़ियां भेंट की गईं। ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कमेटी के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने बताया कि उनका उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है और हर वर्ष इसी तरह किसी न किसी रूप में अस्पताल की मदद की जाती रहेगी। 
उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में सभी धर्मों के लोग अलग-अलग माध्यमों से सेवा कार्य करते हैं, जो आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है। अंजुमन इस्लामिया की यह पहल न केवल समाज सेवा की मिसाल है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि मिल-जुलकर किया गया प्रयास ही समाज को मजबूत बनाता है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow