अखिल भारतीय इंटर जोनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी 320 खिलाड़ी, तैयारियां पूरीं

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज ( 14 फरवरी ) से तीन दिवसीय अखिल भारतीय इंटर जोनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2025 आयोजित

Feb 13, 2025 - 19:49
 0  34
अखिल भारतीय इंटर जोनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी 320 खिलाड़ी, तैयारियां पूरीं
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-02-2025

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज ( 14 फरवरी ) से तीन दिवसीय अखिल भारतीय इंटर जोनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2025 आयोजित हो रही है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के सौजन्य से हो रही इस प्रतियोगिता के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों से महिला खिलाड़ी धर्मशाला पहुंच गई हैं।

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे। चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न 117 यूनिवर्सिटीज की 320 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगी। चैंपियनशिप आयोजन 14 से 17 फरवरी तक इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में किया जा रहा है।

 चैंपियनशिप का आयोजन दो जोन, साउथ-वेस्ट और नार्थ-ईस्ट के मध्य होगा। चैंपियनशिप की आठ वर्गों में रहेंगी, जिसके तहत करीब 320 प्रतिभागी भाग लेंगी। चैंपियनशिप की टॉप थ्री टीमों की खेलो इंडिया कार्यक्रम में उनकी एंट्री होगी। गौरतलब है कि इसके पहले विश्वविद्यालय ने वर्ष 2024 में वेटलिफ्टिंग विमेंस इंटर जोनल यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप, वर्ष 2023 पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, वर्ष 2022 में खो-खो और नेटबाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बताया कि अपना भवन न होने के बावजूद विश्वविद्यालय अब हर साल आल इंडिया लेवल की खेलों का सफल आयोजन करता आ रहा है। जब विश्वविद्यालय का अपना भवन होगा तो उसमें इंडोर स्टेडियम भी होगा। 

उम्मीद है जल्द से जल्द विश्वविद्यालय अपने इंडोर स्टेडियम में खेलों का आयोजन करेगा। इस बार भी अखिल भारतीय इंटर जोनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2025 के सफल आयोजन के लिए कमेटियों का गठन कर लिया गया है। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज  इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे। 

वहीं समापन समारोह में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आने की संभावना है। 14 से 17 फरवरी तक इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित हो रही इन खेलों में देशभर के विभिन्न 117 यूनिवर्सिटीज की 320 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रही हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow